Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

 चार परियोजनाओं को पीएम गतिशक्ति के तहत मंजूरी देने की अनुशंसा 

October 18, 2023

 चार परियोजनाओं को पीएम गतिशक्ति के तहत मंजूरी देने की अनुशंसा 
नयी दिल्ली: सड़क एवं रेलवे क्षेत्र की 19,520.77 करोड़ रुपये की लागत वाली चार ढांचागत परियोजनाओं को पीएम गतिशक्ति पहल के तहत मंजूरी देने की अनुशंसा की गई है। बुधवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।बयान के अनुसार, नेटवर्क योजना समूह (एनपीजी) ने इन चारों परियोजनाओं की अनुशंसा की है। इसके साथ ही एनपीजी द्वारा मूल्यांकन की गई परियोजनाओं की कुल संख्या लगभग 115 हो गई है। इनका सम्मिलित मूल्य 11.70 लाख करोड़ रुपये है।
इन चार परियोजनाओं का मूल्यांकन 17 अक्टूबर को 57वीं एनपीजी बैठक में किया गया था।वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रलय ने कहा, ह्लएनपीजी ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रलय की तीन परियोजनाओं और रेल मंत्रलय की एक परियोजना का मूल्यांकन किया। इन परियोजनाओं की कुल लागत 19,520.77 करोड़ रुपये है।ह्व अंतर-मंत्रलयी समूह एनपीजी की हर 15 दिन में बैठक होती है। यह परियोजना स्थल में और व्यापक विकास को सुनिश्चित करने के लिए बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का मूल्यांकन करता है।इसके जरिये पीएम गतिशक्ति पहल में शामिल की जाने वाली परियोजनाओं की अनुशंसा की जाती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें