चीन से व्हील लोडर के आयात पर डंंपिग-रोधी शुल्क लगाने की सिफारिश
October 7, 2023
नई दिल्ली: वाणिज्य मंत्रालय की शाखा व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) ने चीन से व्हील लोडर के आयात पर पांच साल के लिए 82 प्रतिशत तक डंपिग-रोधी शुल्क लगाने की सिफारिश की है।डीजीटीआर ने एक अधिसूचना में कहा कि घरेलू कंपनियों को संरक्षण देने के लिए यह सिफारिश की गई है। व्हील लोडर का इस्तेमाल बुनियादी ढांचे और खनन क्षेत्रों में किया जाता है।
इस उत्पाद के घरेलू विनिर्माताओं की शिकायतों के आधार पर डीजीटीआर ने एक साल तक चली जांच के बाद यह सिफारिश की है। वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग द्वारा अधिसूचित होने पर चीन से 7,000 किलोग्राम से कम क्षमता वाले व्हील लोडर के आयात पर डंंपिग-रोधी शुल्क लगाया जाएगा। इसके अलावा सेमी-नॉक-डाउन किट के आयात पर भी शुल्क लगाया जाएगा।