Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी कांच के आयात पर 5 साल के लिए डंपिंग-रोधी शुल्क लगाने की सिफारिश

September 3, 2023

चीनी कांच के आयात पर 5 साल के लिए डंपिंग-रोधी शुल्क लगाने की सिफारिश

 

नई दिल्ली : वाणिज्य मंत्रालय ने घरेलू कंपनियों को चीन से आने वाले सस्ते उत्पादनों से बचाने के लिए घरेलू उपकरणों में इस्तेमाल होने वाले चीनी कांच के आयात पर 243 डॉलर प्रति टन तक डंपिंग-रोधी शुल्क लगाने की सिफारिश की है। शुल्क लगाने पर अंतिम निर्णय वित्त मंत्रालय लेगा।

एक घरेलू कंपनी द्वारा शिकायत किए जाने पर वाणिज्य मंत्रालय की जांच इकाई व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) ने चीन में बनने वाले या वहां से निर्यात किए गए ‘1.8 एमएम से 8 एमएम के बीच मोटाई और 0.4 वर्ग मीटर या उससे कम आकार वाले कठोर कांच’ की कथित डंपिंग की जांच की है।

कांच प्रसंस्करण की सुरक्षा/विशेषता के एक निकाय फैडरेशन ऑफ़ सेटी ग्लास ने डंपिंग-रोधी जांच शुरू करने के लिए आवेदन दिया था। शिकायतकर्त्ता ने आरोप लगाया था कि उत्पादों की डंपिंग से घरेलू उद्योग प्रभावित हो रहा है। डीजीटीआर ने कहा कि उत्पाद को भारत में सामान्य से भी कम कीमत पर निर्यात किया जा रहा है, जिससे डंपिंग हो रही है और उससे घरेलू विनिर्माता प्रभावित हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें : ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 जारी, 95.33% छात्र हुए पास; ये रहा डायरेक्ट लिंक

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें