Site icon Dainik Savera Times

भारत के निर्यात में रिकॉर्ड बढ़त, रोजगार वृद्धि भी 18 साल के उच्चतम स्तर पर : पीएमआई डाटा

नई दिल्ली: भारत के निर्यात में मई में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। इसके साथ ही रोजगार में 18 वर्षों में सबसे तेज वृद्धि देखी गई है। एचएसबीसी की ओर से जारी किए परचेजिंग मैनेजर इंडैक्स (पीएमआई) के आंकड़ों से ये जानकारी मिली।

एसएंडपी ग्लोबल की ओर से तैयार किए पीएमआई के आंकड़ों के मुताबिक निजी क्षेत्र में जुलाई 2010 के बाद तीसरी सबसे ज्यादा तेज बढ़त देखने को मिली है। विनिर्माण उद्योग में बिक्री और उत्पादन में बढ़त जारी है। इस बार सेवा क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में ज्यादा बढ़त हुई है।

मई के सर्वे में सामने आया है कि निर्यात में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है और साथ ही निजी क्षेत्र की नौकरियां 2006 के बाद सबसे तेजी से बढ़ी हैं, जोकि दिखाता है कि बाजार में व्यापार के लिए माहौल बेहतर बना हुआ है, हालांकि लागत में इजाफा होने के कारण सेवाओं और सर्विस की कीमतों में तेजी देखने को मिली है।

Exit mobile version