Site icon Dainik Savera Times

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में इन पदों पर निकली भर्ती, तुरंत करें आवेदन

Recruitment Central Bank of India

Recruitment Central Bank of India

Recruitment Central Bank of India : बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर और मार्केटिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 350 पदों को भरा जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।

शैक्षिक योग्यता

फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर (MMGS-III):
AICTE/UGC से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज से किसी भी विषय में फुल टाइम ग्रेजुएशन आवश्यक है। CFA, CA या संबंधित क्षेत्र में MBA डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी।

मार्केटिंग ऑफिसर (JMGS-I):
AICTE/UGC से मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन के साथ-साथ मार्केटिंग में मेजर स्पेशलाइजेशन के साथ दो वर्षीय फुल टाइम MBA/PGDM/PGDBM/PGPM/PGDBA अनिवार्य है।

कुल पद

इस भर्ती अभियान के अंतर्गत कुल 350 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
लिखित परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे, जो कुल 100 अंकों के होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी।
न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स अनारक्षित और EWS वर्ग के लिए 50% जबकि SC/ST/OBC/PwBD वर्ग के लिए 45% तय किए गए हैं।

आवेदन प्रक्रिया

–उम्मीदवारों को सबसे पहले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
–होमपेज पर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
–इसके बाद नए उम्मीदवार पहले अपना रजिस्ट्रेशन करें।
–रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें।
-फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

Exit mobile version