Site icon Dainik Savera Times

Recyclers महाराष्ट्र में निकल संयंत्र स्थापित करने के लिए 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

मुंबई: लिथियम-आयन बैटरी रीसाइकिल करने वाली कंपनी रीसाइकिलकरो ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह महाराष्ट्र में हर वर्ष 1,200 टन धातु का उत्पादन करने की क्षमता वाला निकल संयंत्र स्थापित करने के लिए 100 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रही है। रीसाइकिलकरो की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, राज्य के पालघर जिले में 17 एकड़ भूमि में इस सुविधा को स्थापित किया जाएगा। इस संयंत्र में बेकार लिथियम-आयन बैटरी और निकल हाइड्रॉक्साइड से निकल का उत्पादन किया जाएगा।

संयंत्र 2023 के अंत तक उत्पादन शुरू कर देगा।कंपनी के अनुसार, भारत में निकल (धातु) की मांग प्रति वर्ष करीब 45 किलोग्राम टन है, जो पूरी तरह से आयात के माध्यम से पूरी की जाती है। रीसाइकिलकरो के संस्थापक एवं निदेशक राजेश गुप्ता ने कहा, ‘‘ निकल धातु संयंत्र की स्थापना न केवल हमारे संगठन के लिए बल्कि संपूर्ण इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) उद्योग के लिए महत्वपूर्ण है।’’

ये भी पढ़ें : गो-तस्करों की फायरिंग में युवक की मौत, पुलिस समझकर मारी गोली

Exit mobile version