Site icon Dainik Savera Times

‘Redington’ iPhone 15 की देश भर में करेगी पेशकश

 

चेन्नई : सूचना प्रौद्योगिकी समाधान प्रदाता रेडिंग्टन लिमिटेड ने कहा कि वह देश भर में एप्पल के नवीनतम आईफोन और वॉच शृंखला के उत्पादों की पेशकश करेगी। रेडिंग्टन ने कहा कि उसने आईफोन 15 शृंखला और एप्पल वॉच की नई शृंखला के उत्पादों को देश भर में ग्राहकों को मुहैया कराने के लिए एचडीएफसी बैंक के साथ साझेदारी भीकी है।

इसके तहत निजी क्षेत्र का यह बैंक इन उत्पादों की खरीद पर कैशबैक की पेशकश करेगा। दिग्गज अमरीकी कंपनी एप्पल के उत्पादों का भारत में वितरण करने वाली इस कंपनी ने कहा आईफोन 15 शृंखला के फोन 7,000 खुदरा दुकानों पर मुहैया कराए जाएंगे जबकि एप्पल वॉच की नई शृंखला 2,800 से अधिक स्टोर पर मौजूद रहेगी।

ये भी पढ़ें: संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब में दो FIR दर्ज, गिरफ्तारी के डर से घर के पीछे वाले रास्ते से हुए फरार

Exit mobile version