Redmi Turbo 5 Launch Update: स्मार्टफोन कंपनियां अब यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बैटरी बैकअप पर खास फोकस कर रही हैं। बता दें कि पिछले कुछ समय में कई बड़ी बैटरी वाले फोन लॉन्च हुए हैं और अब Redmi भी इस रेस में आगे बढ़ने वाली है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी जल्द ही अपनी Redmi Turbo सीरीज का नया स्मार्टफोन Redmi Turbo 5 पेश करने की तैयारी कर रही है। इसकी सबसे खास बात होगी इसकी 9000mAh की बैटरी, जो लंबे समय तक चलने का वादा करती है। आइए ख़बर में विस्तार से जानते हैं…
दमदार बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
टिपस्टर Digital Chat Station के मुताबिक, Redmi Turbo 5 में 9000mAh की सिलिकॉन बैटरी दी जाएगी, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह फीचर इसे पावर यूजर्स और गेमर्स के लिए एक परफेक्ट स्मार्टफोन बना सकता है। कहा जा रहा है कि यह फोन लंबे बैकअप के साथ फास्ट चार्जिंग की क्षमता भी रखेगा, यानी कुछ ही मिनटों की चार्जिंग में घंटों का बैकअप।
POCO X8 Pro、登場間近──Redmi Turbo 5をベースに早期リリースの可能性もhttps://t.co/Ofie0NT2IB pic.twitter.com/veh6dLqJun
— SUMAHO-DIGEST (@SumahoReview) October 12, 2025
शानदार डिस्प्ले और डिजाइन
Redmi Turbo 5 में कंपनी OLED डिस्प्ले पैनल देने वाली है, जिसमें 1.5K रेजॉल्यूशन सपोर्ट मिलेगा। इसके कॉर्नर राउंडेड होंगे, जो प्रीमियम लुक देंगे। सबसे खास बात यह है कि इसमें अल्ट्रासॉनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा, जो Redmi Turbo 4 में मौजूद ऑप्टिकल सेंसर से एक बड़ा अपग्रेड होगा। फोन को वाटरप्रूफ डिजाइन के साथ लाने की भी तैयारी है, जिससे यह अधिक टिकाऊ बनेगा।
परफॉर्मेंस और प्रोसेसर
हालांकि कंपनी ने अभी तक इसके चिपसेट की जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। यह प्रोसेसर हाई-परफॉर्मेंस और एनर्जी एफिशिएंसी दोनों के लिए जाना जाता है, जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग का अनुभव बेहतरीन रहेगा।
कब होगा लॉन्च?
फिलहाल Redmi Turbo 5 को लेकर जो भी जानकारी सामने आई है, वह लीक्स और रिपोर्ट्स पर आधारित है। कंपनी की ओर से अभी तक इसकी ऑफिशियल स्पेसिफिकेशन या लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि टिपस्टर्स का कहना है कि यह फोन 2026 की पहली तिमाही में सबसे पहले चीन में लॉन्च किया जा सकता है। इसके बाद इसे ग्लोबल मार्केट में Poco X8 Pro के नाम से पेश किया जा सकता है।

