Site icon Dainik Savera Times

Reliance ने खुदरा स्टोर ‘Smart Bazaar’ में अर्बन लैडर की उपस्थिति बढ़ाई 

नई दिल्ली: रिलायंस ने अपनी स्थानीय बाजार शृंखला ‘स्मार्ट बाजार’ के अलावा संस्थागत बिक्री के जरिये अपने फर्नीचर एवं घरेलू सजावट के ब्रांड अर्बन लैडर की उपस्थिति बढ़ाई है। इसके साथ ही रिलायंस रिटेल ने कहा कि महिलाओं के अंत:वस्त्र वाले बाजार में भी वह क्लोविया और अमांते जैसे ब्रांड के दम पर शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है। रिलायंस रिटेल के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) दिनेश तलूजा ने वित्तीय नतीजों पर चर्चा के दौरान कहा, अंत:वस्त्र के अपने नए व्यवसाय में हम अच्छी प्रगति कर रहे हैं।

अब हम इस खंड में सबसे बड़ी कंपनी हैं। उन्होंने कहा कि रिलायंस अब ट्रेंड्स, एजोर्ट, सेंट्रो और ब्लशलेस जैसे खुदरा बिक्री केंद्रों पर इस खंड की उपस्थिति बढ़ाने की योजना बना रही है। उन्होंने अर्बन लैडर कारोबार के संदर्भ में कहा कि इसके उत्पादों की ग्राहकों तक पहुंच आसान बनाने के लिए अधिक केंद्र बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है। इन स्टोर पर ग्राहक अर्बन लैडर के उत्पादों का मुआयना कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें: नेपाल में पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती, जानें भारत के मुकाबले सस्ता या महंगा
Exit mobile version