Site icon Dainik Savera Times

Reliance Group के Tony Jesudasan का निधन

नई दिल्ली: अनिल अंबानी के रिलायंस समूह के प्रमुख अधिकारी और कॉरपोरेट संचार मामलों के बेहतरीन पेशेवर टोनी जेसुदासन का सोमवार तड़के निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे। सूत्रों ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में जेसुदासन को भोपाल से उड़ान भरते ही दिल का दौरा पड़ा था। उन्हें दिल्ली पहुंचने पर फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया। सूत्रों ने कहा कि सोमवार सुबह करीब पांच बजे उनका निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी पारुल शर्मा और बेटी प्रीतिका हैं। जेसुदासन रिलायंस-एडीएजी के कॉरपोरेट संचार और कॉरपोरेट मामलों के समूह अध्यक्ष थे।

ये भी पढ़ें: सिर पर टब में बैठाकर बुजुर्ग सास को ब्रज की 84 कोस परिक्रमा करवाया, वीडियो ने श्रद्धालुओं का दिल जीता

Exit mobile version