Site icon Dainik Savera Times

Reliance Jewels ने अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में लॉन्च की विंध्या कलैक्शन

 

मुंबई : भारत के प्रमुख ज्वैलरी ब्रांड रिलायंस ज्वैल्स ने अनूठे एवं शानदार कलैक्शन के साथ त्यौहार मनाने की परंपरा को जारी रखते हुए इस साल अक्षय तृतीया के अवसर पर विंध्या कलैक्शन का अनावरण किया है। अपनी प्रतिष्ठित ज्वैल्स फ इंडिया कलैक्शन सीरीज में यह नौंवा कलैक्शन, मध्य प्रदेश की समृद्ध कलात्मक परम्पराओं से प्रेरित है।

फैशन आइकन एवं बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी ने वाराणसी स्थित रिलायन्स ज्वैल्स स्टोर में आयोजित एक विशेष कार्यक्र म के दौरान इस एक्सक्लूजिव फैस्टिव कलैक्शन का अनावरण किया। अक्षय तृतीया एक पावन उत्सव है, जिसे हिंदू संस्कृति में समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

ये भी पढ़ें: ‘बंगाल में फिर चलेगी मां-माटी-मानुष की लहर’, ममता बनर्जी ने जीत का भरोसा जताया

Exit mobile version