नई दिल्ली : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने वित्त वर्ष 2025-26 में किसी भारतीय कंपनी द्वारा अब तक का सबसे बड़ा समुराई ऋण जुटाया। इसके साथ ही कंपनी ने वैश्विक स्तर पर अपनी तरह के 3 वित्तपोषण सौदे भी पूरे किए।
समुराई लोन अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय बाजार का एक विशेष शब्द है। जब जापान से बाहर की कोई विदेशी कंपनी या सरकार, जापानी बैंकों और वित्तीय संस्थानों से जापानी मुद्रा येन में ऋण लेती है, तो उसे समुराई लोन कहा जाता है।
एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स द्वारा दिसंबर, 2025 में रिलायंस की अंतर्राष्ट्रीय साख रेटिंग ‘बीबीबी प्लस’ से बढ़ाकर ‘ए-माइनस’ किए जाने के बाद कंपनी की वैश्विक पूंजी बाजारों तक पहुंच और मजबूत हुई है। यह रेटिंग भारत की संप्रभु रेटिंग से दो स्तर ऊपर है।