Site icon Dainik Savera Times

Arvind Fashions के खुदरा सौंदर्य कारोबार का अधिग्रहण करेगी रिलायंस रिटेल

 

नई दिल्ली : खुदरा कारोबार से जुड़ी कंपनी रिलायंस रिटेल लालभाई परिवार प्रवर्तित अरविंद फैशन के खुदरा सौंदर्य कारोबार का अधिग्रहण करेगी। अरविंद फैशन ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि कंपनी की पूरी हिस्सेदारी बेचने और हस्तांतरण करने के लिए रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी रिलायंस ब्यूटी एंड पर्सनल केयर लिमिटेड के साथ उसने शेयर खरीद समझौता किया है। अहमदाबाद की कंपनी ने कहा कि समझौते की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अरविंद ब्यूटी ब्रांड्स रिटेल उसकी सहायक कंपनी नहीं रहेगी।

ये भी पढ़ें: ‘काम के बदले दाम देना होगा, अन्यथा सरकार करेगी इलाज’, श्रमवीर गौरव समारोह में CM योगी की सख्त चेतावनी

Exit mobile version