Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Vizikey Media Visibility रैंकिंग में सभी सूचीबद्ध कंपनियों के बीच Reliance शीर्ष पर पहुंची

November 30, 2024

Vizikey Media Visibility रैंकिंग में सभी सूचीबद्ध कंपनियों के बीच Reliance शीर्ष पर पहुंची

नयी दिल्ली: विजीकी न्यूज स्कोर रैंकिंग 2024 में राजस्व, लाभ, बाजार मूल्य और सामाजिक प्रभाव के हिसाब से रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिडेट मीडिया में भारत की सबसे अधिक दृष्यता वाली कंपनी है। विजीकी मीडिया ने बताया कि मीडिया में रिलायंस की दृशय़ता भारत की अग्रणी एफएमसीजी या बैंकिंग और वित्त कंपनियों की तुलना में काफी अधिक है।

साल 2024 के लिए न्यूज स्कोर पर रिलायंस ने 100 में से 97.43 अंक हासिल किए। साल 2023 में यह 96.46, 2022 में 92.56 और 2021 में 84.9 था। कंपनी लगातार शीर्ष पर बनी हुई है, और इसकी दृशय़ता लगातार बढ़ रही है।विजीकी का न्यूज स्कोर खबरों की संख्या, शीर्षक उपस्थिति, प्रकाशनों की पहुंच और पाठकों की संख्या के आधार पर निर्धारित किया जाता है।

रिलायंस विजीकी की स्थापना के बाद पिछले पांच वर्षों से विजीका न्यूज स्कोर वार्षिक रैंकिंग में शीर्ष पर बनी हुई है। विजीकी रैंकिंग में रिलायंस की रैंकिंग 97.43 के न्यूज स्कोर के साथ बाकी कंपनियों से ऊपर रही। इसके बाद भारतीय स्टेट बैंक (89.13), एचडीएफसी बैंक (86.24), वन97 कम्युनिकेशंस (84.63), आईसीआईसीआई बैंक (84.33) और जोमैटो (82.94) का स्थान रहा। विजीकी न्यूज स्कोर एक गणना है, जो विभिन्न कारकों पर विचार करके भारत में किसी ब्रांड की मीडिया उपस्थिति को मापता है।

इसमें समाचार की संख्या (ब्रांड के बारे में समाचार की संख्या), शीर्षक उपस्थिति, प्रकाशन पहुंच और पाठक संख्या (ब्रांड को कवर करने वाले प्रकाशनों की पाठक संख्या) शामिल हैं। स्कोर शून्य से 100 तक होता है और यह चार लाख से अधिक प्रकाशनों की निगरानी पर आधारित है।

ये भी पढ़ें: अमृतसर में BSF की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन से आई 535 ग्राम हेरोइन की बरामद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें