मुंबई: भारत की सबसे बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों में शुमार रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) आज दोपहर 2 बजे अपनी 48वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) का आयोजन करने जा रही है। इस वर्चुअल मीटिंग में 44 लाख से अधिक शेयरधारकों के शामिल होने की उम्मीद है। हर साल की तरह इस बार भी निवेशकों और बाजार विश्लेषकों की नजरें चेयरमैन मुकेश अंबानी के संभावित बड़े ऐलानों पर टिकी हुई हैं।
#RILAGM #RILAGM2025 #SaveTheDate pic.twitter.com/0qknvFBb0m
— Reliance Industries Limited (@RIL_Updates) August 22, 2025
क्या आएगा जियो IPO को लेकर कोई स्पष्ट संकेत?
शेयरधारकों और मार्केट की सबसे बड़ी उत्सुकता रिलायंस जियो के संभावित IPO को लेकर है। हालांकि इस बहुप्रतीक्षित पब्लिक लिस्टिंग की चर्चा 2019 से चल रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस टाइमलाइन सामने नहीं आई है। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि जियो का IPO 2025 में लॉन्च हो सकता है, लेकिन अब खबरें हैं कि इसे फिलहाल टाल दिया गया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि AGM में मुकेश अंबानी इस पर कुछ स्पष्टता जरूर देंगे।
तेल से लेकर टेक तक,कवर होंगे कई अहम मुद्दे
इस बैठक में रिलायंस के O2C (ऑयल टू केमिकल) बिजनेस पर अमेरिकी टैरिफ के प्रभावों पर भी चर्चा हो सकती है। खासकर कच्चे तेल की सोर्सिंग को लेकर अमेरिका द्वारा लगाए गए संभावित शुल्क का कंपनी के मुनाफे पर क्या असर पड़ेगा, यह एक महत्वपूर्ण सवाल बना हुआ है।
You’re invited to join the 48th Annual General Meeting (Post-IPO) of Reliance Industries Limited, on 29th August 2025, LIVE at 2 PM.#WithLoveFromJio #RILAGM2025 #RILAGM #Reliance #Jio pic.twitter.com/zyIC6totFM
— Reliance Jio (@reliancejio) August 28, 2025
सामने आ सकता है ‘JioBrain’ का रोडमैप
AGM का एक और बड़ा आकर्षण रिलायंस की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रणनीति हो सकती है। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि अंबानी इस बार ‘JioBrain’ नामक एक इनोवेटिव AI प्लेटफॉर्म की घोषणा कर सकते हैं, जो कंपनी के रिटेल, टेलीकॉम, मीडिया और एनर्जी जैसे क्षेत्रों को एकीकृत करने का काम करेगा। इससे स्मार्ट सप्लाई चेन, कस्टमर एक्सपीरियंस और डिजिटल सर्विसेज के क्षेत्र में नया मुकाम हासिल किया जा सकता है।
ग्रीन एनर्जी में नई पहल की उम्मीद
रिलायंस पहले ही ग्रीन एनर्जी सेक्टर में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी है, लेकिन AGM 2025 में इस दिशा में और नए कदमों की घोषणा की संभावना है। यह देखा जाएगा कि कंपनी किस तरह से हाइड्रोजन, सोलर और स्टोरेज टेक्नोलॉजी में निवेश बढ़ाने की योजना बना रही है।
AGM 2025: निवेशकों के लिए क्या हो सकते हैं प्रमुख आकर्षण
रिलायंस जियो और रिटेल यूनिट्स के IPO पर अपडेट
अमेरिकी टैरिफ का O2C बिजनेस पर संभावित असर
जियो और रिटेल को डबल करने की रणनीति
AI और JioBrain को लेकर नई योजनाएं
हरित ऊर्जा (ग्रीन एनर्जी) में कंपनी की नई चाल