Site icon Dainik Savera Times

Reliance की वित्तीय इकाई JFSL 21 अगस्त को शेयर बाजारों में सूचीबद्ध होगी

मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्रीज से अलग हुई वित्तीय सेवा इकाई जियो फाइनेंशियल र्सिवसेज लि. (जेएफएसएल) शेयर बाजारों पर 21 अगस्त को सूचीबद्ध होगी। एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। जेएफएसएल पिछले महीने रिलायंस से अलग हुई थी और 261.85 रुपये मूल्य निकलने के बाद फिलहाल यह ‘डमी’ के तौर पर सूचीबद्ध है लेकिन इसमें कोई कारोबार नहीं हो रहा है। बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्धता एफटीएसई रसेल द्वारा जेएफएसएल को अपने सूचकांकों से हटाने की योजना से एक दिन पहले निर्धारित की गई है। सूचकांक सेवा प्रदाता ने कहा कि उसने यह निर्णय इसलिए लिया क्योंकि शेयर बाजार में अभी तक कारोबार शुरू नहीं हुआ था।

ये भी पढ़ें : Cannes फिल्म फेस्टिवल 2026 में पहुंचेंगी Tara Sutaria, भारत को करेंगी रिप्रेजेंट

Exit mobile version