Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

आम जनता को राहत, पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर

March 23, 2023

आम जनता को राहत, पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर

नई दिल्ली : वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में जारी गिरावट के बीच घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें आज भी स्थिर रही, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा।तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर आज जारी दरों के अनुसार देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 106.31रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

वैश्विक स्तर पर आज अमेरिकी क्रूड 0.30 प्रतिशत गिरकर 76.57 डॉलर प्रति बैरल पर और लंदन ब्रेंट क्रूड 0.16 प्रतिशत की गिरावट लेकर 74.66 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही:

पेट्रोल ………………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)
दिल्ली …………………………. 96.72……………………….. 89.62
मुंबई ……………………………106.31……………………… 94.27
चेन्नई ……………………………102.73……………………….94.33
कोलकाता …………………….106.03……………………….92.76

ये भी पढ़ें: ट्रक और पिकअप की जोरदार टक्कर, 3 लोगों की मौत, 9 घायल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें