Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Renu Cheema Vij को Panjab University का कुलपति नियुक्त किया गया

March 29, 2023

Renu Cheema Vij को Panjab University का कुलपति नियुक्त किया गया

नई दिल्ली: रेणु चीमा विज को बुधवार को पंजाब विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने यहां यह जानकारी दी। विज वर्तमान में ‘डीन ऑफ यूनिर्विसटी इंस्ट्रक्शन’ (डीयूआई) हैं। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने एक बयान में कहा, ‘‘उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने प्रोफेसर (डॉ.) रेणु चीमा विज को आज पंजाब विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया।ह्व धनखड़ पंजाब विश्वविद्यालय के कुलाधिपति भी हैं। विज को तीन साल की अवधि के लिए नियुक्त किया गया है। पंजाब विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में राज कुमार के इस्तीफे के बाद, विज 16 जनवरी से इसकी कार्यवाहक कुलपति हैं। पद के वास्ते नामों की सिफारिश के लिए धनखड़ ने 21 मार्च को तीन सदस्यीय खोज एवं चयन समिति का गठन किया था।

ये भी पढ़ें: RCB vs LSG, IPL 2026: बेंगलुरु ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, इंग्लिस और मोहसिन खान बाहर 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें