Site icon Dainik Savera Times

परिणाम Tata Steel Long Products को Q4 में 184 करोड़ रुपये का घाटा

नयी दिल्ली: टाटा स्टील लांग प्रॉडक्ट्स (टीएसएलपी) को वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में व्यय बढ़ने की वजह से एकल आधार पर 184.11 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। टीएसएलपी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह बताया। वित्त वर्ष 2021-22 की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी को 59.62 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की कुल आय बढक़र 1,911.98 करोड़ रुपये हो गई जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,823.67 करोड़ रुपये थी।

मार्च तिमाही में कंपनी का कुल व्यय बढ़ा है। यह 1,738.24 करोड़ रुपये की तुलना में बढक़र समीक्षाधीन अवधि में 2,054.12 करोड़ रुपये हो गया है। पूरे वित्त वर्ष 2022-23 में, कंपनी को 1,085.49 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। 2021-22 में कंपनी को 629.87 का शुद्ध लाभ हुआ था। टाटा स्टील लांग प्रॉडक्ट्स मुख्य रूप से वाहन और वायर रोप उद्योग के लिए उच्च अलॉय वाले इस्पात का उत्पादन करती है।

ये भी पढ़ें : अलवर में जज का हुआ अंतिम संस्कार, रोते हुए पिता ने दी मुखाअग्नि, पत्नी-बच्चे संस्कार में नहीं हुए शामिल

Exit mobile version