Site icon Dainik Savera Times

सितंबर में खुदरा महंगाई घटकर 5.02 प्रतिशत पर आयी

नयी दिल्ली: इस वर्ष सितंबर महीने में सब्जियों और फलों के साथ ही ईंधन की कीमतोें में कमी आने उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित खुदरा महंगाई घटकर 5.02 प्रतिशत पर आ गयी जबकि पिछले वर्ष सितंबर में यह 7.41 प्रतिशत रही थी। इस वर्ष अगस्त में यह महंगाई 6.83 प्रतिशत रही थी। आज जारी आधिकारिक आंकड़ाें के अनुसार सितंबर 2023 में खाद्य महंगाई 6.56 प्रतिशत पर रही है जबकि पिछले वर्ष इसी महीने में यह 8.60 प्रतिशत पर रही थी।

ये भी पढ़ें: UAE ने 15 पाकिस्तानी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, दिए जल्द देश छोड़ने के निर्देश

Exit mobile version