Site icon Dainik Savera Times

RHI Magnesita India का अगले चार साल में बाजार हिस्सेदारी 40 प्रतिशत बढा़ने का लक्ष्य

कोलकाता: प्रमुख रिफ्रैक्टरी उत्पादक आरएचआई मैग्नेसिटा इंडिया इस्पात क्षेत्र को लेकर उत्साहित है। उसने अधिग्रहण और नए निवेश के दम पर अगले चार वर्षों में बाजार में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। आरएचआई मैग्नेसिटा इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) प्रमोद सागर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा ,‘‘इस्पात क्षेत्र में तेजी का दौर जारी है और इस्पात की बड़ी कंपनियों को उम्मीद है कि भारत अगले सात वर्षों में कम से कम 12 करोड़ टन क्षमता और जोड़ेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम अपनी वैश्विक मूल कंपनी के समर्थन से इस्पात निर्माताओं के लिए सबसे विश्वसनीय दुर्दम्य भागीदार बने हुए हैं। चीन की आपूर्ति श्रृंखला बाधित होने की स्थिति में हमारे पास कच्चे माल के वैकल्पिक स्रोत हैं।’’ अधिकारी ने कहा कि कंपनी पहले से ही भारतीय रिफ्रैक्टरी बाजार में 30 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी रखती है, जिसकी अनुमानित कीमत 13,500 करोड़ रुपये प्रति वर्ष है। सागर ने कहा, ‘‘ बढ़ती मांग और पिछले 12 महीनों में किए गए दो अधिग्रहणों से अगले चार वर्षों में अपनी बाजार हिस्सेदारी 40 प्रतिशत तक बढ़ाने के लिए हम अच्छी स्थिति में हैं।’’

ये भी पढ़ें: पंजाब में बड़ी वारदात: सुक्खा काहलवां के करीबी ‘गोपी निज्जर’ की गोली मारकर हत्या

Exit mobile version