
नई दिल्ली: वियना की कंपनी आरएचआई मैग्नेसिटा भारत में अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने और संयंत्रों के आधुनिकीकरण के लिए अगले दो से तीन साल में 3,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी के वैश्विक मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) स्टीफन बोर्गस ने यह जानकारी दी। बोर्गस ने यहां पीटीआई-भाषा को बताया कि कंपनी ने 3,600 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय के एक हिस्से का इस्तेमाल भारत में दो रिफ्रैक्टरी संपत्तियों के अधिग्रहण में किया है। सीईओ ने कहा, ‘‘हमने भारत में निवेश के लिए 3,600 करोड़ रुपये रखे हैं।
इस राशि का इस्तेमाल भारत में अधिग्रहण और पुरानी सुविधाओं की क्षमता बढ़ाने पर किया जाएगा।’’ उन्होंने कहा कि यह निवेश कंपनी अपनी अनुषंगी आरएचआई मैग्नेसिटा इंडिया लि. के जरिये करेगी आरएचआई मैग्नेसिटा इंडिया इस्पात, सीमेंट, गैर-लौह धातु और कांच उद्योग के लिए रिफ्रैक्टरी उत्पादों, प्रणालियों और समाधानों का विनिर्माण और आपूर्ति करती है। कंपनी ने हाल ही में क्रमश? 1,708 करोड़ रुपये और 621 करोड़ रुपये में डालमिया ओसीएल और हाई-टेक केमिकल्स के रिफ्रैक्टरी कारोबार का अधिग्रहण पूरा किया है।
ये भी पढ़ें: DGP के रीडर OP राणा ने CBI कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत ने 7 दिन की रिमांड पर भेजा
मेष: दिन शुभ रहेगा...