यह परियोजना पूरी हो जाने पर राष्ट्रीय राजमार्ग नैटवर्क पर ट्रकों की औसत गति 45 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़कर 75-80 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाएगी। उच्च गति के गलियारों की कुल लंबाई 2014 में 353 किलोमीटर थी,
जो 2023 में बढक़र 3,913 किलोमीटर हो गई। जैन ने कहा कि हमने अवसंरचना क्षेत्र के लिए एक दृष्टिकोण पत्र को अंतिम रूप दिया हैउस दस्तावेज में हमने 2047 तक उच्च गति वाले गलियारों की कुल लंबाई 50,000 किमी तक बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है।
भारत को 2047 तक लगभग 30 लाख करोड़ डॉलर की विकसित अर्थव्यवस्था बनाने के लिए दृष्टिकोण पत्र नीति आयोग द्वारा तैयार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसी महीने के अंत तक उसे जारी करेंगे।

