Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

सड़क मंत्रालय ने ट्रक चालकों को हादसों की सूचना देने के लिए तकनीकी प्रणाली बनाने का दिया प्रस्ताव

January 7, 2024

सड़क मंत्रालय ने ट्रक चालकों को हादसों की सूचना देने के लिए तकनीकी प्रणाली बनाने का दिया प्रस्ताव

 

सड़क परिवहन और राजमार्ग सचिव अनुराग जैन ने कहा कि यह मामला गृह मंत्रालय के अंतर्गत आता है और इस बारे में वही अंतिम निर्णय लेगा। उनकी यह टिप्पणी भारतीय न्याय संहिता के तहत ‘हिट-एंडरन’ मामलों के कड़े प्रावधानों के विरोध में ट्रक चालकों के हड़ताल पर जाने के कुछ दिनों बाद आई है।

हालांकि यह नियम अभी तक लागू नहीं हुआ है। इस सप्ताह की शुरुआत में प्रदर्शनकारी ट्रक ड्राइवर सरकार के साथ बातचीत के बाद फिर से काम पर चले गए हैं। जैन के मुताबिक ट्रक ड्राइवरों को लगता है कि अगर वे किसी व्यक्ति को टक्कर मारने के बाद पीड़ित की मदद करने के लिए रुकेंगे तो उन्हें वहां मौजूद लोग नुक्सान पहुंचा देंगे।

उन्होंने कहा कि हम इसका समाधान खोजने के लिए प्रौद्योगिकी का नवोन्मेषी ढंग से इस्तेमाल कर सकते हैं। हमने सुझाव दिया है कि चालक हादसे के बारे में अधिकारियों को सूचित करने के लिए एक प्रौद्योगिकी प्रणाली का उपयोग करें ताकि उसे हिट-एंड-रन मामला न माना जाए।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 17 दिनों के अंतराल के बाद आज होगा विशेष विधानसभा सत्र, सदन में उठाए जायेंगे ये मुद्दे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें