Site icon Dainik Savera Times

सड़क मंत्रालय ने Ola Electric से वहान पंजीकरण और बिक्री में अंतर पर मांगा स्पष्टीकरण 

नई दिल्ली: ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड से भारी उद्योग और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने ‘वाहन पोर्टल’ पर वाहनों के पंजीकरण तथा शेयर बाजार को दी जानकारी के अनुसार बिक्री में अंतर के बारे में जानकारी मांगी है। ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, इसके अलावा, मंत्रालयों ने ‘‘व्यापार प्रमाणपत्रों की जरूरत का अनुपालन न करने’’ संबंधी रिपोर्ट पर भी स्पष्टीकरण मांगा है।

कंपनी सूचना के अनुसार, दोनों मंत्रलयों की ओर से पूछे गए प्रश्न ‘‘वाहन पोर्टल के अनुसार वाहन पंजीकरण और फरवरी 2025 के महीने के लिए कंपनी की 28 फरवरी 2025 की नियामक जानकारी के अनुसार बिक्री में बड़े अंतर’’ से संबंधित हैं। ओला इलेक्ट्रिक ने कहा,‘कंपनी उपरोक्त मामले का जवाब देने की प्रक्रिया में है। फरवरी माह में ‘वाहन पोर्टल’ पर ओला इलेक्ट्रिक द्वारा पंजीकरण वाहनों की कुल संख्या 8,652 थी, जबकि नियामकीय सूचना में कंपनी ने फरवरी 2025 के दौरान 25,000 से अधिक इकाइयों की बिक्री की जानकारी दी थी।

वहीं 20 मार्च तक ‘वाहन पोर्टल’ पर कंपनी के पंजीकरण वाहनों की संख्या 11,781 थी। इसके अलावा कंपनी ने कहा कि उसे चार राज्यों में अपने कुछ स्टोर के लिए व्यापार प्रमाणपत्र के संबंध में नोटिस मिले हैं। वह इसका जवाब देने की भी तैयारी कर रही है। ओला इलेक्ट्रिक ने अलग से बयान में कहा कि उसकी बिक्री मजबूत बनी हुई है, और वाहन पंजीकरण के लिए जिम्मेदार विक्रेताओं के साथ जारी बातचीत के कारण फरवरी में अस्थायी ‘बैकलॉग’ बना।

ये भी पढ़ें- फिल्मी जगत को लगा बड़ा झटका, आशा भोसले के बाद इस मशहूर एक्टर का भी हुआ निधन

Exit mobile version