Site icon Dainik Savera Times

रोडवेज सॉल्यूशन इंडिया इंफ्रा विस्तार के लिए एजी डायनेमिक फंड्स से 12 करोड़ डॉलर जुटाएगी

नई दिल्ली: रोडवे सॉल्यूशंस इंडिया इंफ्रा लिमिटेड (आरएसआईआईएल) कंपनी के विस्तार और वृद्धि के लिए मॉरीशस की एजी डायनेमिक फंड्स से शेयर के रूप में 12.04 करोड़ डॉलर (लगभग 1,000 करोड़ रुपये) जुटाएगी। साल 2017 में स्थापित पुणे स्थित आरएसआईआईएल सड़क विकास में सक्रिया है। कंपनी के पास फिलहाल लगभग 9,000 करोड़ रुपये के ऑर्डर हैं। आरएसआईआईएल के प्रबंध निदेशक अमीत गढोके ने पीटीआई-भाषा से कहा, हमने इसके लिए एजी डायनेमिक फंड्स के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

उन्होंने कहा कि कंपनी 12.04 करोड़ डॉलर जुटाने के लिए लगभग 13 प्रतिशत हिस्सेदारी कम कर रही है। कंपनी का उद्यम मूल्य लगभग एक अरब डॉलर है। गढोके ने कहा, अंतिम समझौते पर जल्द ही हस्ताक्षर किए जाएंगे और पूरा वित्त पोषण अगले तीन महीनों के भीतर हो जाएगा। एजी डायनमिक फंड्स को कंपनी के निदेशक मंडल में भी जगह दी जाएगी। स्वतंत्र निदेशकों की भी नियुक्ति की जाएगी।

ये भी पढ़ें: एक हुनर ऐसा भी…कबाड़ और पुराने सामान से व्यक्ति ने तैयार की सोलर कार, बनाने में आया मात्र इतना खर्च

Exit mobile version