Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rohit Jawa होंगे HUL के नए MD, CEO

March 10, 2023

Rohit Jawa होंगे HUL के नए MD, CEO

नई दिल्ली: दैनिक उपयोग के उत्पाद बनाने वाली प्रमुख एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनीलिवर लिमिटेड (एचयूएल) के नए प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के तौर पर रोहित जावा को नियुक्त किया गया है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जावा फिलहाल यूनीलिवर में ‘चीफ ऑफ ट्रांसफॉर्मेशन’ हैं। वह 27 जून, 2023 से पांच साल के लिए इस पद पर नियुक्त होंगे। एचयूएल ने शेयर बाजार को बताया, पूर्णकालिक निदेशक और एमडी व सीईओ के तौर पर जावा की नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी और अन्य वैधानिक अनुमोदनों के अधीन होगी। जावा संजीव मेहता का स्थान लेंगे।

ये भी पढ़ें: हुड्डा का दावा- तीनों निगमों में कांग्रेस की जीत पक्की

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें