Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Roy दम्पिति ने अपने शेयर Adani को बचने की घोेषणा की

December 24, 2022

नई दिल्ली: नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (एनडीटीवी) ने संस्थापक प्रणव राॅय और राधिका रॉय ने कंपनी में अपने अधिकांश शेयर गौतम अडानी के स्वामित्व वाली एएमजी मीडिया नेटवर्क को बेचने की शुक्रवार को घोषणा की। बीएसई और एमएसई शेयर बाजारों को दी गई सूचना और एक प्रेस विज्ञप्ति में रॉय दम्पति ने कहा है कि वे यह देखते हुए कि एनडीटीवी के एएमजी मीडिया नेटवर्क द्वारा हाल में लाये गये खुले प्रस्ताव (ओपन ऑफर) के बाद अडानी समूह की यह कंपनी एनडीटीवी की सबसे बड़ी कंपनी शेयर धारक बन गई है और उसके बाद हमने आपसी सहमति से एनडीटीवी के अधिकांश शेयर एएमजी मीडिया नेटवर्क को बेचने का निर्णय किया है।

राॅय दम्पति ने आज यहां जारी संयुक्त बयान में कहा है कि उन्होंने 1988 में इस विश्वास के साथ यह समाचार चैनल शुरु किया था कि भारत में पत्रकारिता विश्व स्तर की है। उन्होंने कहा कि खुले ऑफर के बाद गौतम अडानी के साथ हमारी बातचीत रचनात्मक रही और उन्होंने सुझावों को सकारात्मक भाव और खुले मन से स्वीकार किया है। अडानी ने एक ऐसे ब्रांड में निवेश किया है जो भरोसे, विश्वसनीयता और स्वतंत्रता का पर्याय है और उम्मीद करते है कि वह इन मूल्यों की रक्षा करेंगे और अपनी प्रतिष्ठा अनुसान उसका विस्तार करेंगे। शेयर बाजारों को दी गई सूचना के आधार पर अडानी समूह को श्री प्रणव राॅय और श्रीमती राधिका रॉय द्वारा क्रमश: 15.94 और 16.32 प्रतिशत कुल मिलाकर (32.26) प्रतिशत शेयर बेचे जायेंगे।

यह सौदा 30 दिसंबर या उसके बाद एक या एक अधिक किस्तों में सेबी के नियमों के तहत निपटाया जायेगा। इसके बाद अडानी समूह की एनडीटीवी में हिस्सेदारी 37.45 से बढ़कर 64.71 प्रतिशत हो जायेगी और रॉय दम्पति के पास पांच प्रतिशत से शेयर रह जायेंगे। उल्लेखनीय है कि अडानी ने एनडीटीवी को खरीदने की घोषणा अगस्त में की थी और उसके बाद उन्होंने शेयरों के लिए बाजार में खुली पेशकश की थी। इस पेशकश में 8.3 प्रतिशत शेयर अधिग्रहित किये थे। इससे पहले एनडीटीवी की प्रवर्तक कंपनी आरआरपीआर होल्डिंग ने अडानी समूह की कंपनी विश्वप्रधान कमर्शियल होल्डिंग को अपनी 99.5 प्रतिशत हिस्सेदारी 28 नवंबर को हस्तांतरित की थी और इस सौदे के आधार पर एनडीटीवी के 19.18 प्रतिशत शेयर अडानी समूह के पास चले गये थे।

ये भी पढ़ें: Earthquake In Himachal: हिमाचल में भूकंप के 3 झटकों से दहशत, रातभर जागते रहे लोग

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें