Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Royal Bengal Tiger की खाल, काले हिरण के सींगों का जोड़ा Kolkata में जब्त

March 28, 2023

Royal Bengal Tiger की खाल, काले हिरण के सींगों का जोड़ा Kolkata में जब्त

नई दिल्ली: कोलकाता सीमा शुल्क अधिकारियों ने पश्चिम बंगाल के भटगाछी गांव से एक बैग बरामद किया है, जिसमें काले हिरण के सींगों के अलावा असली दांतों और नाखूनों के साथ एक रॉयल बंगाल टाइगर की खाल थी। एक व्यक्ति बांग्लादेश से भारत में तस्करी करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन अधिकारियों को देखते ही वह बैग छोड़कर भाग गया। सीमा शुल्क के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, सूचना के आधार पर कोलकाता कस्टम प्रिवेंटिव जोन ने 27 मार्च को भटगाछी गांव के पास जाल बिछाया।

उन्होंने एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा जो एक भारी बैग के साथ सीमा की ओर से आ रहा था। उसे पकड़ने के लिए टीम के सभी सदस्यों को अलर्ट कर दिया गया। अधिकारी ने कहा, “अधिकारियों को आते देख व्यक्ति बैग छोड़कर सीमा की ओर भागा और गायब हो गया।” अधिकारी ने कहा कि इलाके की गहन तलाशी ली गई लेकिन वह व्यक्ति भागने में सफल रहा। अधिकारी ने कहा, “हमने वह बैग खोला, तो उसके अंदर असली दांतों और नाखूनों के साथ रॉयल बंगाल टाइगर की खाल और उसमें काले हिरन के सींग मिले।” इस संबंध में वन्य जीवन संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: Ludhiana: पाना-चाबी बनाने वाली फैक्टरी में जहरीली गैस लीक, पिता-पुत्र समेत तीन मजदूरों की मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें