Site icon Dainik Savera Times

RRP Electronics को सैमीकंडक्टर परियोजना के लिए 100 एकड़ जमीन मिली

मुंबई: आरआरपी इलैक्ट्रॉनिक्स को महाराष्ट्र में सैमीकंडक्टर परियोजना लिए नई मुंबई में 100 एकड़ भूमि के लिए राज्य सरकार से पत्र मिल गया है। कंपनी की राज्य में 12,000 करोड़ रुपए की लागत से सैमीकंडक्टर फैब लगाने की योजना है। दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर द्वारा समर्थित इस कंपनी ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कार्यक्रम में कंपनी को यह सहमति पत्र प्रदान किया। कंपनी ने कहा कि उसने दुनिया की सबसे पुरानी और स्थापित सैमीकंडक्टर कंपनियों में से एक की सैमीकंडक्टर फैब इकाई को टेक्सास के शेरमैन से स्थानांतरित करने के लिए नई मुंबई में 100 एकड़ जमीन हासिल कर ली है।

कंपनी ने कहा, ‘हमारी सरकार इस पहल की सफलता सुनिश्चित करने के लिए बुनियादी ढांचे, नीतिगत सुविधा या कौशल विकास में सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।’ आरआरपी इलैक्ट्रॉनिक्स को उम्मीद है कि विनिर्माण कार्य छह महीने के भीतर शुरू हो जाएगा। परियोजना का पहला चरण वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही तक चालू होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- Video: रोहित शर्मा और पत्नी रितिका का मजेदार वीडियो वायरल, फैंस बोले- पत्नी के आगे तो शेर भी भीगी बिल्ली

Exit mobile version