Dainik Savera Times

रुपया शुरुआती कारोबार में 10 पैसे की गिरावट के साथ 86.66 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

Rupee Depreciates 10 Paise

Rupee Depreciates 10 Paise: मुंबई: अमेरिकी मुद्रा सूचकांक में मजबूती और वैश्विक व्यापार शुल्क से जुड़ी चिंताओं के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 10 पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.66 पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी तथा घरेलू शेयर बाजारों में विदेशी पूंजी के प्रवाह  से स्थानीय मुद्रा को थोड़ा समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया कमजोर रुख के साथ 86.60 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार में 86.68 प्रति डॉलर तक गिर गया। हालांकि शुरुआती सौदों के बाद फिर 86.66 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से 10 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.56 पर बंद हुआ था।

Rupee Depreciates 10 Paise
Rupee Depreciates 10 Paise

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 102.98 पर रहा।  अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 70.37 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 694.57 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Exit mobile version