Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rupee vs Dollar : रुपया शुरुआती कारोबार में 10 पैसे की गिरावट के साथ 83.50 प्रति डॉलर पर पहुंचा

June 10, 2024

Rupee vs Dollar : रुपया शुरुआती कारोबार में 10 पैसे की गिरावट के साथ 83.50 प्रति डॉलर पर पहुंचा

 

मुंबई: रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 10 पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.50 पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि नरेन्द्र मोदी के रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद बाजार में अनिश्चितता कम हुई है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती ने स्थानीय इकाई पर दबाव डाला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.48 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 83.50 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 10 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.40 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 105.18 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.87 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। घरेलू बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई और लगातार चौथे सत्र में तेजी के साथ सेंसेक्स पहली बार 77,000 अंक के स्तर को पार कर गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 4,391.02 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे थे।

ये भी पढ़ें: एक हुनर ऐसा भी…कबाड़ और पुराने सामान से व्यक्ति ने तैयार की सोलर कार, बनाने में आया मात्र इतना खर्च

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें