Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 11 पैसे की गिरावट के साथ 85.75 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

January 2, 2025

रुपया शुरुआती कारोबार में 11 पैसे की गिरावट के साथ 85.75 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

Rupee Depreciates 11 Paise : रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 11 पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.75 पर आ गया। डॉलर सूचकांक और अमेरिका के 10 वर्ष के बॉण्ड प्रतिफल में उल्लेखनीय तेजी का असर घरेलू मुद्रा पर पड़ा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि 2024 में अधिकतर मुद्राओं के मुकाबले डॉलर ने बढ़त दर्ज की और इस वर्ष भी यह मजबूत स्थिति में बना रहेगा।

Rupee Depreciates 11 Paise

इसके अलावा लगातार विदेशी पूंजी की निकासी ने निवेशकों की भावनाओं को और भी प्रभावित किया।वहीं वैश्विक बाजारों में भी कम कारोबार की आशंका है, क्योंकि ब्रिटेन तथा यूरोप जैसी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में छुट्टियां का समय चल रहा है।अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.69 पर खुला। फिर फिसलकर 85.75 प्रति डॉलर पर आ गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 11 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.64 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.48 पर रहा। अमेरिकी डॉलर सूचकांक अच्छा प्रदर्शन करते हुए पिछले कुछ सत्रों से 108 अंक के आसपास मजबूत बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.64 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,782.71 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें