Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 12 पैसे की गिरावट के साथ 82.63 प्रति डॉलर पर

February 10, 2023

रुपया शुरुआती कारोबार में 12 पैसे की गिरावट के साथ 82.63 प्रति डॉलर पर

मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में सुस्ती के रुख के साथ शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 12 पैसे कमजोर होकर 82.63 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल के बढ़ते दाम और विदेशी पूंजी की निकासी ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.61 प्रति डॉलर पर कमजोर खुलने के बाद पिछले कारोबारी दिन की अपेक्षा 12 पैसे गिरकर 82.63 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था। बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे की मजबूती के साथ 82.51 पर बंद हुआ था।

ये भी पढ़ें: होटलों पर पुलिस की छापेमारी, संदिग्ध गतिविधियों पर रखी जा रही कड़ी नजर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें