Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे टूटकर 82.75 पर आया

March 16, 2023

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे टूटकर 82.75 पर आया

मुंबई: वैश्विक और घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख तथा विदेशी पूंजी की निकासी जारी रहने के चलते रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 10 पैसे की गिरावट के साथ 82.75 रुपये के स्तर पर आ गया।अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 82.77 पर खुला और फिर 82.80 से 82.71 के दायरे में कारोबार कर रहा था।बाद में रुपया पिछले बंद के मुकाबले 10 पैसे की गिरावट दर्ज करते हुए 82.75 पर आ गया।

रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.65 पर बंद हुआ था। इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.54 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.61 प्रतिशत बढक़र 74.14 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 1,271.25 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: देररात घर में घुसकर हमला, पति-पत्नी घायल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें