Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 12 पैसे टूटकर 81.97 प्रति डॉलर पर

April 17, 2023

रुपया शुरुआती कारोबार में 12 पैसे टूटकर 81.97 प्रति डॉलर पर

मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख और कच्चे तेल के दाम बढ़ने के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे फिसलकर 81.97 के स्तर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर की मजबूती से भी घरेलू मुद्रा दबाव में आई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 81.90 पर खुला। फिर यह पिछले बंद भाव के मुकाबले 12 पैसे की गिरावट दर्ज करते हुए 81.97 पर आ गया। रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.85 के स्तर पर बंद हुआ था।

आंबेडकर जयंती के अवसर पर शुक्रवार को विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार और घरेलू शेयर बाजार बंद थे। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 101.70 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.08 प्रतिशत की मजबूती के साथ 86.38 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 221.85 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें : एक ‘ना’ और जिंदगी तबाह : एसिड अटैक पर ‘प्रेमिका’ को 10 साल सजा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें