Site icon Dainik Savera Times

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे टूटकर 82.35 पर आया

मुंबई: अमेरिकी डॉलर की मजबूती और घरेलू शेयर बाजारों से विदेशी पूंजी की निकासी के चलते रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 12 पैसे की गिरावट के साथ 82.35 के स्तर पर आ गया।अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 82.27 पर खुला और फिर कुछ बढ़त के साथ 82.24 के स्तर पर आ गया। हालांकि बाद में यह गिरावट दर्ज करते हुए 82.35 पर था।

रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.23 पर बंद हुआ था। इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.26 प्रतिशत बढक़र 103.86 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.08 प्रतिशत गिरकर 79.90 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 1,546.86 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: CBSE 12th: वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए पोर्टल हुआ एक्टिव, जानें कब और कैसे करें आवेदन

Exit mobile version