Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 12 पैसे टूटकर 82.68 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

August 25, 2023

रुपया शुरुआती कारोबार में 12 पैसे टूटकर 82.68 प्रति डॉलर पर पहुंचा 
मुंबई: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 12 पैसे गिरकर 82.68 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने और वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख का असर रुपये पर दिखा। विदेश मुद्रा के विशेषज्ञों ने बताया कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का भी घरेलू मुद्रा पर असर पड़ा, जबकि विदेशी कोष के प्रवाह ने गिरावट को सीमित रखा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.60 पर खुला और फिर 82.69 प्रति डॉलर के भाव पर पहुंच गया। इसके बाद वह 82.68 पर कोरोबार कर रहा था। यह पिछले बंद स्तर की तुलना में 12 पैसे की गिरावट है। बृहस्पतिवार को रुपया 82.56 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.22 प्रतिशत बढक़र 104.21 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83.52 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें