Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे गिरकर 81.92 पर

May 9, 2023

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे गिरकर 81.92 पर

मुंबई: विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 14 पैसे की गिरावट के साथ 81.92 के स्तर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी कोषों की आवक, सकारात्मक घरेलू शेयर बाजार जैसे कारकों ने स्थानीय मुद्रा का समर्थन किया, जिससे गिरावट सीमित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 81.84 पर खुला और फिर पिछले बंद भाव के मुकाबले 14 पैसे की गिरावट दर्ज करते हुए 81.92 पर आ गया। रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले 81.78 पर बंद हुआ था। इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत बढक़र 101.44 के स्तर पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.40 प्रतिशत गिरकर 76.70 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 2,123.76 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें : अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोना-चांदी कमजोरी के साथ खुले

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें