Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे टूटकर 81.45 पर

January 19, 2023

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे टूटकर 81.45 पर

मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में नरमी के रुख और विदेशी कोषों की निकासी के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे गिरकर 81.45 के स्तर पर आ गया।अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर रुख के साथ 81.45 पर खुला, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 15 पैसे की गिरावट को दर्शाता है। रुपया बुधवार को पिछले सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.30 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 फीसदी गिरकर 102.26 पर आ गया। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 1.18 फीसदी गिरकर 83.98 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 319.23 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें