Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे गिरकर 82.32 पर पहुंचा

August 1, 2023

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे गिरकर 82.32 पर पहुंचा

मुंबई: विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे गिरकर 82.32 पर आ गया। कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में तेजी ने रुपये की गिरावट को सीमित किया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.32 पर खुला, जो पिछले बंद के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले 82.29 पर बंद हुआ था। इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.18 प्रतिशत बढक़र 102.03 पर पहुंच गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.67 प्रतिशत बढक़र 85.56 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

ये भी पढ़ें : दिग्गज अभिनेता Sudesh Kumar का 95 साल की उम्र में निधन, सिनेमा जगत शोक की लहर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें