Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 31 पैसे गिरकर 82.23 पर पहुंचा  

July 28, 2023

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 31 पैसे गिरकर 82.23 पर पहुंचा  
मुंबई: विदेशी कोषों की भारी निकासी और शेयर बाजारों में गिरावट के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 31 पैसे गिरकर 82.23 पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतें 84 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचने से भी घरेलू मुद्रा पर असर पड़ा।
दूसरी ओर अमेरिका में जीडीपी आंकड़ों के उम्मीद से बेहतर होने के चलते अमेरिकी मुद्रा को मजबूती मिली। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.30 पर खुला और फिर अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 82.23 पर आ गया, जो पिछले बंद के मुकाबले 31 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले 81.92 पर बंद हुआ था।
इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 101.76 पर था।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.40 प्रतिशत गिरकर 83.90 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 3,979.44 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें