Dainik Savera Times

शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे गिरकर 86.59 पर पहुंचा 

Rupee Falls 4 Paise

Rupee Falls 4 Paise : अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों को स्थिर रखने के बाद बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे गिरकर 86.59 पर आ गया।विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी कोषों की लगातार निकासी और अमेरिकी मुद्रा की व्यापक मजबूती के कारण रुपये पर दबाव जारी है।

Rupee Falls 4 Paise
Rupee Falls 4 Paise

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.58 पर खुला और फिर कमजोर रुख के साथ 86.59 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से चार पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दो पैसे बढक़र 86.55 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 107.84 पर था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.52 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 2,586.43 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Exit mobile version