Site icon Dainik Savera Times

रुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे टूटकर 82.80 प्रति डॉलर पर

मुंबई: स्थानीय शेयर बाजारों में गिरावट और वैश्विक बाजारों में जोखिम से बचने की भावना के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया कमजोर खुला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.84 प्रति डॉलर पर कमजोर खुला। बाद में यह चार पैसे के नुकसान के साथ 82.80 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था। पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 27 पैसे टूटकर 82.76 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इसी बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.28 प्रतिशत के नुकसान से 104.27 पर आ गया।

Exit mobile version