Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे टूटकर 82.83 प्रति डॉलर पर

February 22, 2023

रुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे टूटकर 82.83 प्रति डॉलर पर

मुंबई: स्थानीय शेयर बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया चार पैसे टूटकर 82.83 प्रति डॉलर पर आ गया। फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि विदेशी कोषों के प्रवाह तथा अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर में कमजोरी से रुपये का नुकसान सीमित रहा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.79 प्रति डॉलर पर स्थिर खुला। बाद में यह 82.83 प्रति डॉलर पर आ गया। यह पिछले बंद स्तर की तुलना में चार पैसे की गिरावट है। पिछले कारोबारी सत्र में मंगलवार को रुपया 82.79 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर की स्थिति का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत के नुकसान से 104.01 पर आ गया।

ये भी पढ़ें: वैश्विक अनिश्चितता के बीच सोने में तेजी, चांदी 2.60 लाख रुपये के पार पहुंची

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें