Site icon Dainik Savera Times

रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे टूटकर 82.01 प्रति डॉलर पर

मुंबई: स्थानीय शेयर बाजारों में गिरावट के रुख और विदेशी पूंजी की निकासी के बीच बुधवार को रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे टूटकर 82.01 प्रति डॉलर पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.00 प्रति डॉलर पर कमजोर खुलने के बाद 82.01 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था। यह पिछले बंद स्तर की तुलना में छह पैसे की गिरावट है। मंगलवार को रुपया 81.95 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत गिरकर 101.82 पर पहुंच गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.37 प्रतिशत चढक़र 81.07 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर कारोबार कर रहा था। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 407.35 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें : अलवर में जज का हुआ अंतिम संस्कार, रोते हुए पिता ने दी मुखाअग्नि, पत्नी-बच्चे संस्कार में नहीं हुए शामिल

Exit mobile version