Site icon Dainik Savera Times

रुपया शुरुआती कारोबार में सात पैसे टूटकर 82.11 प्रति डॉलर पर

मुंबई: कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती तथा स्थानीय शेयर बाजारों में गिरावट के रुख के बीच बुधवार को रुपया शुरुआती कारोबार में सात पैसे टूटकर 82.11 प्रति डॉलर पर आ गया। फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि विदेशी कोषों की निकासी तथा विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर में मजबूती से रुपये की धारणा प्रभावित हुई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 8210 प्रति डॉलर पर कमजोर खुलने के बाद 82.11 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था। यह पिछले बंद स्तर की तुलना में सात पैसे की गिरावट है। मंगलवार को रुपया 82.04 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत बढक़र 101.78 पर पहुंच गया।

ये भी पढ़ें: हरियाणा में झमाझम बारिश : आमजन खुश, किसान परेशान

Exit mobile version