Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे टूटकर 82.78 पर

February 17, 2023

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे टूटकर 82.78 पर

मुंबई: अमेरिकी मुद्रा में मजबूती और घरेलू शेयर बाजारों में सुस्ती के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे गिरकर 82.78 के स्तर पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 82.77 पर खुला। बाद के कारोबार में यह 82.78 के स्तर पर आ गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले आठ पैसे कम है।

रुपया बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले 82.70 पर बंद हुआ था।इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.40 प्रतिशत बढक़र 104.27 पर पहुंच गया। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.79 प्रतिशत गिरकर 84.47 डॉलर प्रति बैरल के •ााव पर था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 1,570.62 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: रौशन आनंद की रिहाई के लिए सड़कों पर उतरे छात्र, उठी खान सर की गिरफ्तारी की मांग

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें