Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में नौ पैसे टूटकर 82.74 प्रति डॉलर पर

December 27, 2022

रुपया शुरुआती कारोबार में नौ पैसे टूटकर 82.74 प्रति डॉलर पर

मुंबई: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया नौ पैसे के नुकसान से 82.74 प्रति डॉलर पर आ गया। फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि इसके अलावा विदेशी कोषों की निकासी से भी घरेलू मुद्रा दबाव में आ गई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.71 प्रति डॉलर पर कमजोर खुलने के बाद और टूटकर 82.74 प्रति डॉलर पर आ गया।

यह पिछले कारोबारी सत्र की तुलना में नौ पैसे की गिरावट है। सोमवार को रुपया 17 पैसे टूटकर 82.65 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत के नुकसान से 104.11 पर आ गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें