Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे टूटकर 82.72 प्रति डॉलर पर

August 3, 2023

रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे टूटकर 82.72 प्रति डॉलर पर

मुंबई: स्थानीय शेयर बाजारों में गिरावट के रुख और कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती के बीच बृहस्पतिवार को रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे टूटकर 82.72 प्रति डॉलर पर आ गया। फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि अमेरिकी मुद्रा में मजबूती तथा विदेशी कोषों की सतत निकासी से भी रुपये की धारणा पर असर पड़ा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.71 पर खुला और फिर 82.72 प्रति डॉलर के भाव पर पहुंच गया। यह पिछले बंद स्तर की तुलना में पांच पैसे की गिरावट है। रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले 82.67 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत बढक़र 102.68 पर पहुंच गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.10 प्रतिशत बढक़र 83.28 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

ये भी पढ़ें : कुलदीप बिश्नोई को नोटिस देकर मांगेंगे जवाब : मोहन बड़ौली

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें